फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   south china sea matter create tension between china and america

चीन ने अमेरिका पर लगाया 'उकसाने' का आरोप

Sun, 20 Dec 2015 05:14 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 05:14 AM IST
विज्ञापन
south china sea matter create tension between china and america

चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वो उसे 'उकसाने वाले गंभीर कदम' उठा रहा है। ये आरोप दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीपों के पास अमेरिकी बम वर्षक विमानों बी-52 की उड़ान के बाद लगाया गया है।

विज्ञापन


10 दिसंबर को इस तरह की उड़ान के दौरान चीनी सैन्य कर्मी सतर्क थे और उन्होंने विमानों को चले जाने की चेतावनी भी थी। अमेरीकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वो इस बारे में मिली शिकायतों की पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन


चीन दक्षिणी चीन सागर के बड़े हिस्से पर दावेदारी जताता है लेकिन इस बारे में उसका अपने कई पड़ोसी देशों से विवाद चल रहा है। अक्तूबर के महीने में एक अमेरिकी युद्धपोत ऐसे ही एक विवादित द्वीप के करीब चला गया था जिसके बाद चीन ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमे‌रिका जानबूझ कर क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा

south china sea matter create tension between china and america

शनिवार को जारी बयान में चीन के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि विवादित स्प्रेटली द्वीपों के पास बी-52 लड़ाकू विमानों के जरिए उड़ान भर कर अमरीका जानबूझ कर क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है।

अमेरिकी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जरनल' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दो बी-52 विमान इस उड़ान अभियान थे और एक तो विवादित द्वीप के बहुत क़रीब जा पहुंचा था।

चीन ने इसे 'उकसाने वाली कार्रवाई' बताया है। वहीं पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा है कि बी-52 विमानों की ये उड़ान नीति का हिस्सा नहीं है और विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नेविगेशन की गलती से भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed