फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   South China Sea: Beijing has claimed that US Navy warships have been dispersed

दक्षिण चीन सागर: अमेरिकी युद्धपोतों को ड्रैगन की नौसेना ने खदेड़ा, तनाव

Tue, 29 May 2018 03:12 AM IST
एजेंसी, बीजिंग 
एजेंसी, बीजिंग  Updated Tue, 29 May 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
South China Sea: Beijing has claimed that US Navy warships have been dispersed

चीन ने दावा किया है कि दक्षिण चीन सागर से अमेरिकी नौसेना के दोनों युद्धपोतों को खदेड़ दिया गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा, अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोत हीगिंस और एंटीटेम रविवार को पार्सल द्वीप श्रृंखला के पास देखे गए। 

विज्ञापन


इसका अर्थ यह है कि दोनों युद्धपोत सीधे तौर पर बिना अनुमति के चीन की जल सीमा में घुसे। जहां उन्हें चीनी नौसेना ने रोका। 

इसके बाद चीनी नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अमेरिका के दोनों जंगी जहाजों का वहां से जाने को कहा। चीन के सरकारी मीडिया शिन्हुआ के मुताबिक, इसके बाद अमेरिका के दोनों जहाजों को चीनी नौसेना ने वहां से खदेड़ दिया। चीन के इस कदम से इस जल क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।
विज्ञापन


अमेरिका द्वारा दक्षिण चीन सागर में जंगी जहाज तब भेजे गए हैं, जब एक हफ्ते पहले ही चीन ने इस क्षेत्र में परमाणु सक्षम बमवर्षक विमानों से यहां अभ्यास किया। चीन का उद्देश्य इस विवादित क्षेत्र में अपना दावा मजबूत करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने चीन के इस कदम की जोरदार तरीके से आलोचना की है। चीन ने अपने पड़ोसी देशों से विवाद वाली जगह पार्सल द्वीप से 12 नॉटिकल मील की दूरी पर गाइडेड मिसाइल क्रूजर को भी तैनात किया हुआ है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed