{"_id":"596e0e714f1c1be71f8b45b0","slug":"sikkim-dispute-can-conflict-between-india-and-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम विवाद से भारत-चीन के बीच शुरू हो सकता भीषण संघर्ष","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
सिक्किम विवाद से भारत-चीन के बीच शुरू हो सकता भीषण संघर्ष
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 18 Jul 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
चीन के आधिकारिक मीडिया ने सिक्किम सेक्टर में भारत, चीन और भूटान की सीमा पर डोकलाम में मौजूदा तनाव पर एकबार फिर भारत को चेतावनी दी है। इस विवाद को शुरू हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन तनाव जस-का-तस बना हुआ है।
विज्ञापन
भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपने पांव पीछे नहीं करने वाला। इस मसले पर भारत द्वारा इतनी दृढ़ता दिखाए जाने की उम्मीद शायद चीन को नहीं थी। ऐसे में विवाद को इतना लंबा खिंचते देखकर चीनी मीडिया ने अपनी सरकार को आगाह किया है।
विज्ञापन
सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी सरकार को सावधान करने के अंदाज में लिखा है कि उसे भारत के साथ गतिरोध के लिए तैयार हो जाना चाहिए। साथ ही, अखबार ने यह चेतावनी भी दी है कि इस तरह के संघर्षों से दोनों देशों की वास्तविक नियंत्रण रेखा रेखा पर भीषण संघर्ष छिड़ सकता है। मालूम हो कि भारत और चीन के बीच कई जगहों पर सीमा विवाद है। दोनों देशों के बीच काफी लंबी स्थल सीमा भी है।
विज्ञापन