फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Self immolation in tibet will be crime in protest against China

तिब्बत में चीनी हुकूमत के विरोध में आत्मदाह करना होगा अपराध

Thu, 25 Aug 2016 05:10 AM IST
एजेंसी/बीजिंग
एजेंसी/बीजिंग Updated Thu, 25 Aug 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
Self immolation in tibet will be crime in protest against China

चीन ने तिब्बत में विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसने जा रहा है। उसने आत्मदाह करने को अपराध बनाने की योजना बनाई है। इसको अलगाववाद से संबंधित अपराधों में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत में चीनी हुकूमत के विरोध में आत्मदाह करने को अपराध के दायरे में लाने की योजना है। हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया है कि बौद्ध भिक्षुओं को आत्मदाह से जुड़े कानून को पढ़ने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अबा काउंटी के युनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट के पूर्व प्रमुख के कियू निंग के हवाले से बताया, ‘आत्मदाह को अपराध बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

125 से ज्यादा तिब्बती आत्मदाह कर चुके हैं

Self immolation in tibet will be crime in protest against China
तिब्बती समुदाय

आत्मदाह न सिर्फ सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है, बल्कि यह कानून का भी उल्लंघन करता है।’ बताया जा रहा है कि न्यायिक अधिकारी इस दिशा में काम भी कर रहे हैं।

अखबार ने बताया कि आत्मदाह को अलगाववाद के जुड़े अपराधों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। कियू ने कहा कि मोबाइल एप ‘वीचैट’ के जरिए विदेशी दुश्मन ताकतों को अलगाववाद से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को अवैध तरीके से भेजने के मामलों को भी अपराध बनाए जाने की संभावना है।

मालूम हो कि दलाई लामा की देश वापसी की मांग को लेकर पिछले कुछ सालों में तिब्बत में कई बौद्ध भिक्षु समेत 125 से ज्यादा तिब्बती आत्मदाह कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed