{"_id":"57f1992c4f1c1bd31c574c14","slug":"robot-customs-officers-debut-in-south-china-ports","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानों से चीन का उठा विश्वास, तस्करी रोकने के लिए तैनात किए 10 रोबोट","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
इंसानों से चीन का उठा विश्वास, तस्करी रोकने के लिए तैनात किए 10 रोबोट
एजेंसी/बीजिंग
Updated Mon, 03 Oct 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने कस्टम जांच में पहली बार अपने 10 तेजतर्रार रोबोट को लगा दिए हैं। ये रोबोट गुआंगडोंग प्रांत के तीन बंदरगाहों पर संदिग्ध लोगों की पहचान करेंगे और खतरे की घंटी बजा देंगे। इनकी नियुक्ति सीमा शुल्क अधिकारी के तौर की गई है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक गोंगबेई, हेंगकिन और झोंगशान बंदरगाहों पर कस्टम जांच के लिए रोबोट के पहले बैच का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
शियाओ हाई नामक रोबोट स्टेट ऑफ द आर्ट प्रौद्योगिकी से लैस हैं और यह सुनने, बात करने, सीखने, देखने और चलने में सक्षम हैं। एक विशेष सीमा शुल्क संबंधी डेटाबेस के आधार पर ये रोबोट कैंटोनीज, मंदारिन, अंग्रेजी और जापानी सहित 28 भाषाओं और बोलियों में सवालों का जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि यह कुछ खास समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते हैं। सीमा शुल्क अधिकारियों का कहना है कि वे इन रोबोट को भविष्य में अपने ग्राहक सेवा हॉटलाइन से जोड़ देंगे। गोंगबेई सीमा शुल्क निदेशक झाओ मिन के अनुसार चेहरा पहचानने वाली तकनीक से युक्त यह रोबोट संदिग्ध लोगों का पता लगाकर अलार्म बजा सकते हैं। सनद रहे कि पिछले महीने चीन ने पहली बार एक रोबोट को सुरक्षा जांच के लिए गुआंगडोंग प्रांत के सबसे व्यस्ततम हवाईअड्डों में से एक पर नियुक्त किया था।
विज्ञापन