फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Robo read the weather News

पहली बार रोबो की हुई न्यूज चैनल में भर्ती, पढ़ डाले समाचार

Fri, 25 Dec 2015 08:50 AM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
Robo read the weather News

दुनिया में पहली बार न्यूज चैनल पर खबरों को पढ़ने के लिए एक रोबो को भर्ती किया गया है। इसकी शुरुआत चीन के एक न्यूज चैनल ने की है।

विज्ञापन


चैनल में मौसम की खबर एक रोबो पढ़ता है और यह लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है, लेकिन इससे दूसरे एंकरों की चिंता बढ़ गई है।

उन्हें डर सताने लगा है कि कहीं यह रोबो उनकी नौकरी न खा ले। रोबो जायोल्स ने मंगलवार से अपने एंकरिंग के करियर की शुरुआत की है।

‘मैं अपने काम की शुरुआत कर खुश हूं।’

Robo read the weather News

अपने पहले बुलेटिन की शुरुआत करते हुए उसने  कहा, ‘मैं अपने काम की शुरुआत कर खुश हूं।’ दरअसल जायोल्स एक सॉफ्टवेयर है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्ट क्लाउड और बिग डेटा के जरिये तैयार किया है।

लोगों को जायोल्स की आवाज काफी पसंद आ रही है। वह शंघाई की ड्रैगन टीवी की दूसरी खबरों पर भी अपनी राय रखता है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि टेक्स्ट टू स्पीच तकनीक का यह सबसे आधुनिक रूप है। वह मौसम के बारे में बेहतर जानकारी दे पाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed