{"_id":"57346b064f1c1b374191a2d1","slug":"president-mukherjee-visit-to-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी , द्विपक्षीय रिश्ते होंगे मजबूत ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन के दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी , द्विपक्षीय रिश्ते होंगे मजबूत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 05:30 PM IST
सार
- औद्योगिक शहर गुआंगजू पहली बार जाएंगे
- चीन में छात्रों को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
2010 के बाद चीन के दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी चीन के चार दिन के दौरे पर जाएंगे 24 मई को शुरू हो वाले इस दौरे पर राष्ट्रपति मुखर्जी चीन के राष्ट्रपति शी जिंपिंग और वहां के शीर्ष पोलित ब्यूरो के तीन नेताओं से भी मिलेंगे। राष्ट्रपति के इस दौरे में व्यापार और द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर खास जोर रहेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी साउथ चाइना के औद्योगिक शहर गुआंगजू में उतरेंगे इस घनी आबादी वाले शहर का भारत से पुराना रिश्ता है। माना जाता है कि भारत से 6 शताब्दी में बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए बौद्धिधर्मा इसी शहर में आए थे। इस शहर में पहुंचने के कुछ ही देर बाद प्रणब मुखर्जी संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुखर्जी कंफेड्रेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और चाइना काउंसिल फॉर दा प्रोमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड द्वारा आयोजित एक उच्च-स्तरीय बिजनेस इवेंट में हिस्सा लेंगे। गुआंगजू, चीन का शांघाई और बीजिंग के सबसे बड़ी जीडीपी वाला शहर है।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रपति के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2010 में चीन का दौरा किया था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के इस दौरे से चीन और भारत के व्ययापारिक रिश्तों में मजबूती आने के उम्मीद की जा रही है। राष्ट्रपति के दौरे को प्रतीकात्मक रूप में देखा जा रहा है। प्रणब मुखर्जी के दौरे से गुआंगजू में रहने वाले भारतीय बहुत खुश हैं। राष्ट्रपति यहां चीन के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के छात्रों को भी संबोधित करेंगे।
उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति मुखर्जी चीन के राष्ट्रपति के अलावा कम्युनिस्ट पार्टी की ताकतवर स्टैंडिंग कमेटी के सात सदस्यों की पोलित ब्यूरो के तीन सदस्यों से भी मिलेंगे। भारत के चीन से कूटनीतिक संबंधों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भी यह दौरा दोनों देशों की ओर से संबंधों को सामान्य रखने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।