फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Poor girls that premarital sex

'शादी से पहले सेक्स करने वाली लड़कियां घटिया'

Tue, 28 Jun 2016 07:06 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 28 Jun 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
 Poor girls that premarital sex
चीन - फोटो : BBC

चीन में सेक्स एजुकेशन की एक किताब को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस किताब में शादी से पहले शारीरिक रिश्ते बनाने वाली लड़कियों को 'वाहियात' कहा गया है। चीन में सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर लोग इस किताब को लेकर गुस्सा जता रहे हैं।

विज्ञापन


हाई स्कूल सेक्स एजुकेशन बुक में लिखा गया है कि शादी से पहले सेक्स करने से 'लड़कियों पर बहुत अधिक नकारात्मक मनोवैज्ञानिक और शारीरिक प्रभाव पड़ता है।' ये किताब 2004 में पहली बार छपी थी लेकिन इसे लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब हाल में एक टीचर ने इसके पैराग्राफ को वीबो पर पोस्ट किया। इसके बाद चीन में बहुत सारे लोगों ने इस पर टिप्पणियां कीं और इसे 'दोहरे मानदंडों वाला' बताया है। 

विज्ञापन

लड़कियों को तालों में बंद कर दो, फिर वो वाहियात नहीं कहलाएंगी

 Poor girls that premarital sex
चीन - फोटो : BBC

किताब में कहा गया है कि अपना शरीर सौंप कर लड़कियों को लड़कों से ज़्यादा प्यार नहीं मिलने लग जाता है, बल्कि लड़कों की नजर में उनकी अहमयित घट जाती है। "इसका नतीजा होता है कि शारीरिक संबंधों के चलते लड़कियां अपना प्यार खो देती हैं।

" किताब के प्रकाशक ने सरकारी अख़बार ग्बोबल टाइम्स से कहा कि जो शब्द इस्तेमाल किए गए हैं वो अपमानजनक नहीं है और 'विकृत' जैसे शब्दों को कोट्स में लिखा गया है।

लेकिन वाइबो यूजर्स इसे लेकर बहुत नाराज हैं। एक यूजर ने सिर्फ लड़कियों को दोष देने पर आपत्ति जताते हुए कहा, "ताली दोनों हाथों से बजती है।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "इसका तो यही इलाज है    कि लड़कियों को तालों में बंद कर दो, फिर वो वाहियात नहीं कहलाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed