{"_id":"59cdd9064f1c1bc0538b4e59","slug":"pilots-of-china-pakistan-jointly-fly-warplanes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और पाकिस्तान ने किया दोस्ती का प्रदर्शन, साथ उड़ाये फाइटर जेट","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन और पाकिस्तान ने किया दोस्ती का प्रदर्शन, साथ उड़ाये फाइटर जेट
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
चीन और पाकिस्तान की दोस्ती लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों देशों ने संयुक्त रूप से एयर एक्सरसाइज की और उनके पायलेट्स ने साथ में विमान उड़ाये। कर्नल वू छियान के मुताबिक यह सैन्य अभ्यास 5 से 25 सितंबर तक शिनचियांग में हुआ। चीन में हुए इस सैन्य अभ्यास का नाम शाहीन-6 था।
विज्ञापन
पढ़ें: UN में झूठ पकड़े जाने के बाद पाक ने दी सफाई- पैलेट गन से अंधे हुए 200 कश्मीरी
विज्ञापन
उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे पढ़े और पाकिस्तान को 'आयरन पाक' कहा। उन्होंने जिनपिंग के हवाले से बताया कि पाक और चीन के संबंध इस सैन्य अभ्यास के बाद से और भी मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के पायलेटों ने संयुक्त रूप से प्लेन उड़ाये।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन में जनवरी तक बंद होंगी उत्तर कोरिया की कंपनियां, UN के प्रतिबंधों को लागू करते हुए लिया फैसला
छियाल ने इस सैन्य अभ्यास को अनोखा बताते हुए कहा कि पांच साल शुरू होने के बाद यह पहला मौका था जब दोनों पक्षों ने रात में टकराव प्रशिक्षण किया। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि दोनों देशों के बीच यह अभ्यास भारत को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।