फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   pakistan and china has a good friendship which is unlikely to change despite pressure from India

किसी भी दबाव में नहीं टूटेगी पाकिस्तान और चीन की दोस्ती

Sat, 09 Sep 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sat, 09 Sep 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
pakistan and china has a good friendship which is unlikely to change despite pressure from India
wang yi
चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने पाकिस्तान को एक बार फिर से अपना दोस्त कहा है। वांग यी ने शुक्रवार को बीजिंग में पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख्वाजा आसिफ के साथ द्विपक्षीय रिश्तों पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान चीन का भाई है और हमारी दोस्ती गहरी है। वांग ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। ब्रिक्स शियामेन समिट में पाकिस्तान के दो आतंकी संगठनों का नाम पहली बार दर्ज किए जाने पर भारतीय मीडिया ने इसे भारतीय रणनीति की बड़ी जीत बताया था।
विज्ञापन


पढ़ें: आखिर 3 घंटे में कैसे सुलझा 73 दिनों का डोकलाम विवाद?
विज्ञापन


भारतीय मीडिया द्वारा आतंकी मामले पर पाकिस्तान के मुद्दे को उठाए जाने को चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स पचा नहीं पा रहा है। उसने अपने एक लेख में कहा है कि भारतीय मीडिया का यह निष्कर्ष हास्यास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सेना प्रमुख रावत के बयान पर तिलमिलाया चीन, कहा- ये दोनों देशों के रिश्तों के खिलाफ

pakistan and china has a good friendship which is unlikely to change despite pressure from India
ग्लोबल टाइम्स आगे लिखता है कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए- मोहम्मद ऐसे आतंकी संगठन है जिसे यूएन और पाकिस्तान ने भी ब्लैक लिस्ट किया हुआ है। इन आतंकी संगठनों को चीन ने भी शियामेन के घोषणापत्र में शामिल कर लिया था। जिसे भारतीय मीडिया भारतीय रणनीति की जीत बता रहा है। 
 
वहीं आगे ग्लोबल टाइम्स में डोकलाम स्टैंडऑफ पर भी भारत चीन के रिश्ते को एक बार फिर हवा दिया है। एक भारतीय स्कॉलर के बारे में चीन लिखता है कि भारतीय मीडिया और स्कॉलर बिना रिसर्च के बातें बोल देते हैं। एक स्कॉलर ने कहा कि दक्षिणी चीन सागर की वजह से चीन की 18 देशों के साथ संघर्ष चल रहा है।
 

चीन हर हाल में पाकिस्तान के साथ है और भारत के दवाब में वो पाकिस्तान से अपने रिश्तों पर कोई असर पड़ने नहीं देगा। आतंक के मामले में पाकिस्तान को चीन से अच्छा कोई नहीं समझ सकता है।
ग्लोबल मीडिया अपने लेख में भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपनी दोस्ती को कायम रखना चाहता है। वह आगे लिखता है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और चीन के रिश्तों में भी सुधार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed