{"_id":"58cf00e84f1c1be4431a206a","slug":"no-disagreement-with-modi-in-bjp-now-said-chinese-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भाजपा में मोदी से कोई असहमति नहीं जता सकेगा : चीनी मीडिया","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
अब भाजपा में मोदी से कोई असहमति नहीं जता सकेगा : चीनी मीडिया
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 20 Mar 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत पर विदेशी मीडिया भी नजरें जमाए हुए है। चीन के आधिकारिक मीडिया ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र की लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। हालांकि, उसने कहा है कि भाजपा में लगातार उनकी मजबूत होती पकड़ से पार्टी के अंदर असहमति के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा।
विज्ञापन
चीन के आधिकारिक मीडिया ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया है कि इस पूरे चुनाव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। इन चुनावों में मोदी ने कई चुनावी जनसभाओं में खुद को और अपने कार्यों को मुख्य मुद्दा बनाया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भारी बहुमत से विजय दिलाने की उनकी क्षमता ने पार्टी के अंदर उनकी छवि को और मजबूत किया है। इसमें कहा गया कि इसका यह मतलब है कि भारत में नोटबंदी जैसी और भी घोषणाएं की जा सकती हैं।
विज्ञापन
जिसमें पार्टी के भीतर बहुत ही कम से लोगों से सलाह-मशवरा लिया गया था। लेख में कहा गया है कि वास्तव में मोदी का मानना है कि भारत की बहुत सारी समस्याओं का वह सबसे अच्छा समाधान कर सकते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद चीन दैनिक समाचार पत्र में यह दूसरा लेख है।