फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   no change in stand on NSG, Masood Azhar issues: China

एनएसजी और मसूद अजहर के मुद्दों पर रुख में कोई बदलाव नहीं: चीन

Tue, 13 Dec 2016 09:41 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Tue, 13 Dec 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
no change in stand on NSG, Masood Azhar issues: China
- फोटो : social media

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल करने और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित कराने पर चीन का समर्थन हासिल करने के भारत के कूटनीतिक प्रयास आगे बढ़ते प्रतीत नहीं हो रहे हैं, क्योंकि चीन ने सोमवार को कहा कि दोनों प्रमुख मुद्दों पर उसके रुख में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा है कि जहां तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के लिए भारत के आवेदन और 1267 प्रस्ताव के अनुसार सूचीबद्ध करने के मुद्दे और मसूद को आतंकवादी के तौर पर सूचीबद्ध कराने मामले में चीन के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गेंग ने ये बातें भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर द्वारा पिछले हफ्ते नई दिल्ली में भारत-चीन विचार मंच में की गई टिप्पणी के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब में कही। जयशंकर ने कहा था कि चीन को असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी हासिल करने के भारत के प्रयासों को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने इस बात पर भी निराशा जताई थी कि दोनों देश महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ‘आतंकवाद’ के मुद्दे पर साथ नहीं आ पा रहे हैं। जयशंकर का इशारा चीन द्वारा अजहर को संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित कराने के भारत के प्रयासों को बाधित करने की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed