{"_id":"58eec8684f1c1b9f36cf8029","slug":"negative-impact-on-boundaries-because-of-dalai-lama-s-visit-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा के दौरे से सीमा विवाद पर नकारात्मक प्रभाव: चीन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दलाई लामा के दौरे से सीमा विवाद पर नकारात्मक प्रभाव: चीन
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Thu, 13 Apr 2017 06:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने बुधवार को भारत को चेताया कि तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश के दौरे का सीमा विवाद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चीन ने आरोप लगाया कि भारत ने तिब्बत मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि बीजिंग अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की सुरक्षा के लिए ‘आगे कदम’ उठाएगा। चीन ने दलाई लामा और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य की सीमा चीन नहीं सिर्फ तिब्बत के साथ जुड़ी है। दलाई लामा की 4 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के बाद से चीन ने अब तक का सबसे कड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने कहा कि उनके ‘भड़काऊ बयान’ धार्मिक गतिविधियों के दायरे को पार कर गए हैं, जैसा कि भारत कहता है। ल्यू ने कहा कि चीन के विरोध के बावजूद भारत ने चीन-भारत सीमा के पूर्वी विवादित क्षेत्र में दलाई लामा के दौरे की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि ‘कुछ विशिष्ट भारतीय अधिकारी’ भड़काऊ राजनीतिक बयानबाजी में शामिल हैं लेकिन उन्होंने पेमा खांडू का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन