{"_id":"59999da74f1c1b6d408b4724","slug":"more-than-300-cameras-installed-on-china-great-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की महान दीवार पर लिखने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार ने लगवाए 300 से ज्यादा कैमरे ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन की महान दीवार पर लिखने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार ने लगवाए 300 से ज्यादा कैमरे
एजेंसी/बीजिंग
Updated Sun, 20 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
The Great Wall of China
चीन ने दुनिया के सात अजूबों में शुमार ऐतिहासिक ग्रेट वॉल पर लिखने और तोड़फोड़ की घटनाओं के कारण 300 से ज्यादा कैमरे लगाएं हैं। इन कैमरों से दीवार को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों की हरकतों पर नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
चीन की रेडियो इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार इस समस्या से निपटने के लिए दो प्रमुख कदम उठाए गए हैं, जिनमें से एक कैमरे लगाना भी शामिल हैं। इसके अलावा गश्त टीमों को भी तैनात किया गया है। हाल में यह पाया गया कि ग्रेट वॉल पर अंग्रेजी और कोरियाई भाषा के शब्द लिख दिए गए, जिससे लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
पढ़ें: कई जगह ढह गई चीन की दीवार, ईंटें चुरा कर ले जा रहे लोग
विज्ञापन
आपको बता दें कि एनबीए खिलाड़ी बॉबी ब्राउन को उस वक्त काफी नाराजगी का सामना करना पड़ा था, जब 2016 अक्टूबर में चीन की दीवार पर उनका नाम और नंबर लिख दिया गया था। चीन की दीवार पर पुरातत्व विशेषज्ञ डोंग याओहुई ने कहा कि 1980 से 1990 के दौरान पर्यटकों ने दीवार पर निशान लगाए थे।
उस समय लोग इससे होने वाले नुकसान के प्रति ज्यादा जागरूक नहीं थे। उन्हें रोकने के उपाय भी ज्यादा नहीं किए गए थे। अब कैमरे लगाकर दीवार को नुकसान पहुंचाने के काम को तारीख और समय के अनुसार देखा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें: तस्वीरों पर न जाइए, असल में ऐसे हैं दुनिया के मशहूर पर्यटन स्थल