फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   'Miniature Modi' dolls a hit in Hangzhou as PM arrives for G20 Summit

चीन में बिक रही 'मोदी डॉल', हाथ में कमल, कंधे पर कबूतर

Sun, 04 Sep 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
'Miniature Modi' dolls a hit in Hangzhou as PM arrives for G20 Summit
जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन गए प्रधानमंत्री मोदी शनिवार रात चीन के हांग्जों शहर पहुंचे। चीन में झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध इस शहर में मोदी का यह पहला आगमन है लेकिन हांग्जों शहरवासियों के लिए मोदी का चेहरा बिल्कुल भी अनजाना नहीं था। हांग्जों शहर में घूमते हुए आपको जगह-जगह मोदी के डॉल देखने को मिल जाएंगे। 
विज्ञापन


इंडिया टूडे में छपी खबर के मुताबिक छोटे आकार के मोदी के इन डॉल को हांग्जों शहर की एक प्रसिद्ध कलाकार वू जिओली ने बनाया है। वू ने अपने देश में होने वाले जी-20 सम्मलेन को ध्यान में रखते इन डॉल को बनाया है।
विज्ञापन


वू ने बताया कि वो पिछले एक साल से जी-20 सम्मलेन में शिरकत लेने उनके शहर आने वाले मोदी और 19 अन्य राष्ट्राध्यक्षों की डॉल बनाने में व्यस्त थीं। इन डॉल को बनाने से पहले वू ने मादी और दूसरे नेताओं की दर्जनों फोटो और वीडियो देखे और उनसे सहायता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी जी 'हैंडसम' नेता हैं

'Miniature Modi' dolls a hit in Hangzhou as PM arrives for G20 Summit

वू ने बताया, 'मैं इस बात से बेहद खुश थी कि इस बार जी-20 सम्मेलन मेरे शहर हांग्जो में हो रहा है। मुझे लगा कि इस खास मौके पर कुछ खास करना चाहिए। मुझे इन डॉल को बनाने में 10 महीने से ज्यादा का समय लगा, मुझे खुशी है कि यह समय पर पूरा हो गया।'

हांग्जों शहर के ग्रैंड कैनाल के किनारे लेमांटु क्लचर कंपनी दुकान जहां वू की डॉल प्रदर्शनी में लगी हैं, सुबह से ही आगंतुकों की भीड़ लगी थी। मोदी के साथ-साथ वहां बराक ओबामा, शी जिनपिंग और अन्य नेताओं के भी डॉल प्रदर्शनी में लगे थे।

वू ने बताया कि अन्य नेताओं के मुकाबले मोदी उन्हें ज्यादा अच्छे लगते हैं। वू ने मोदी को 'हैंडसम' बताया। वू ने कहा, 'मैंने मोदी कंधे पर एक सफेद कबूतर रखा है। यह शांति का प्रतीक है। इसके अलावा मैंने मोदी के डॉल पर कमल के फूल को भी रखा है क्योंकि मुझे पता है यह फूल भारत में विशेष स्थान रखता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed