दुनिया की 'सबसे लकी महिला यात्री', पूरे विमान में अकेले किया सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के एक यात्री को नए साल के मौके पर घर लौटते हुए बेहद अनोखा अनुभव हुआ। दरअसल आठ फरवरी को चीन नया साल मनाएगा। इसके लिए देशभर में जश्न का माहौल है।
इसकी तैयारी हफ्ते भर पहले ही शुरू हो जाती है और लोग दूरदराज से अपने घरों को लौटते हैं, बिल्कुल भारत में छठ या दीवाली की तरह। जांग को अपने घर ग्वांगजो जाना था।
उनकी फ्लाइट किसी वजह से लेट हो गई और जांग को छोड़कर सारे यात्रियों ने दूसरी विमान सेवाएं ले लीं।
जांग के लिए शाही सफर का आनंद
घर जाने वालों के लिए इतनी भीड़ थी, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ग्वांगजो स्टेशन पर ही करीब एक लाख लोग फंसे हुए थे। लेकिन जांग का विमान जब चला, तो उस विमान में अकेले जांग ही थी।
पूरे विमान में उन्होंने अकेले सफर किया और रॉकस्टार की तरह एक शाही सफर का आनंद उठाया। पायलट, विमान परिचारिकाओं की पूरी तवज्जो, खास मेहमाननवाजी, पांव फैलाने की पूरी जगह। साथ ही न किसी बच्चे की चीख-चिल्लाहट, न साथ जाने वालों की चिक-चिक।
"मैंने रॉकस्टार जैसा महसूस किया।"
जांग ने बीबीसी को बताया, "यह मेरे लिए नया और दुर्लभ अनुभव था। मैंने रॉकस्टार जैसा महसूस किया।" अपने मजेदार अनुभव के बारे में जांग ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वाइबो पर लिखा जहां उनकी पोस्ट को सैंकड़ों लाइक, शेयर्स और कमेंट मिले।
एक व्यक्ति ने उनकी पोस्ट पर लिखा, "आप बेहद भाग्यशाली हैं। आपको विशेष मेहमाननवाजी का मौका मिला। जबकि नए साल पर ट्रेन, हवाई जहाज में बहुत अफरातफरी रहती है।"तो दूसरी ओर कई लोगों ने इसे 'ईंधन की बर्बादी' कहा।