फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   LIVE: pm modi and chinese president xi jinping meeting in wuhan

शी जिनपिंग से कई अहम मुद्दों पर बातचीत के बाद PM मोदी स्वदेश लौटे

Sat, 28 Apr 2018 08:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
LIVE: pm modi and chinese president xi jinping meeting in wuhan

चीन के दो दिवसीय दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौट आए हैं। आज दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने चीन के वुहान शहर में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ईस्ट लेक के पास वॉक की। यहां दोनों नेताओं ने बॉर्डर समेत कई मुद्दों पर चर्चा भी की।

विज्ञापन


आपको बता दें कि वुहान चीन का एक प्रसिद्ध शहर है, यहां की यागत्से नदी का चयन काफी सोच-समझ कर किया गया है। मोदी कभी भी चीन के मध्य में नहीं गए थे इसलिए उन्हें वुहान शहर में आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


UPDATES 

10.20 AM: 
सूत्रों के मुताबिक भारत और चीन अफगानिस्तान में ज्वाइंट इकोनॉमिक प्रोजेक्ट वेंचर पर काम कर सकता है। 

10.14 AM: MEA ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महत्व के द्विपक्षीय संबंधों पर कोई समझौता नहीं हुआ है, बस चर्चा हुई है। दोनों नेताओं ने आतंकवाद की आलोचना की है। दोनों ही देश पीपल-टू-पीपल संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


10.04 AM: MEA ने कहा कि भारत और चीन एक-दूसरे को फिल्में भी दिखाएंगे।

10.01 AM: MEA ने कहा कि मोदी और जिनपिंग में 4 दौर की बातचीत हुई। भारत और चीन शांतिपूर्ण रिश्तों पर जोर देंगे। सीमा पर शांति के लिए दोनों ही देश प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है। 


09:49 AM- भारत के विदेश सचिव ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई बातचीत से रिश्तों में मजबूती आएगी।

9:05 AM- ईस्ट लेक के किनारे दोनों नेताओं ने चाय पर चर्चा की। 

8:50 AM- पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति के साथ ईस्ट लेक में नौका विहार किया।  

8:20 AM- पीएम मोदी और शी जिनपिंग ईस्ट लेक के पास साथ टहले और उन्होंने आपस में बात की। 


ऐसा पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी किसी दूसरे देश के प्रतिनिधि से नदी किनारे मिले हों। इससे पहले भी पीएम मोदी इस तरह की वार्ता करते रहे हैं। इसी साल पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वाराणसी में गंगा नदी में बोटिंग की थी। वहीं 2015 में पीएम मोदी ने फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति ओलांद के साथ सीन नदी पर नौका विहार किया था। 2014 में भी अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे पीएम मोदी ने जिनपिंग से बातचीत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed