फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   know what PM Narendra Modi said in SCO summit at China

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

Sun, 10 Jun 2018 01:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 10 Jun 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
know what PM Narendra Modi said in SCO summit at China
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए चीन में हैं। यह पहला मौका है जब भारत एससीओ की बैठक में बतौर सदस्य देश शिरकत कर रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए 'सिक्योर' (SECURE) का नया कॉन्सेप्ट दिया है। पीएम ने अफगानिस्तान में शांति के मजबूत प्रयास करने के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की तारीफ भी की। 

विज्ञापन


वहीं, इस सम्मेलन के स्वागत समारोह में पीएम मोदी ने 6 सप्ताह के अंदर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दूसरी बार मुलाकात की थी। इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

 बता दें कि इस दो दिवसीय दौरे पर वह शनिवार को रवाना हुए थे।

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान आतंक के प्रभाव का दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। मैं आशा करता हूं कि शांति की दिशा में राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा उठाए गए कदमों का क्षेत्र में हर कोई सम्मान करेगा।  बिना नाम लिए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ाने की बात
पीएम ने कहा कि भारत में एससीओ देशों में केवल 6 फीसदी विदेशी पर्यटक आते हैं, इस आंकड़े को आसानी से दोगुना किया जा सकता है। हमारी साझा संस्कृतियों के बारे में जागरुकता बढ़ाकर ऐसा हो सकता है। हम भारत में एससीओ फूड फेस्टिवल और एक बौद्ध फेस्टिवल का आयोजन करेंगे। इसके बाद पीएम ने कहा "आज हम फिर से एक मंच पर पहुंचे हैं जहां भौतिक और डिजिटल कनेक्टिविटी भूगोल की परिभाषा को बदल रही है। इसलिए हमारे पड़ोस और एससीओ के बीच कनेक्टिविटी हमारी प्राथमिकता है।"

पिछले 6 हफ्ते में दूसरी मुलाकात

know what PM Narendra Modi said in SCO summit at China

शनिवार को हुआ था ये समझौता

बता दें शनिवार को पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने वुहान में हुई अनौपचारिक बैठक में लिए फैसलों के क्रियान्वयन पर बातचीत की। दोनों देशों के बीच बाढ़ के आंकड़े उपल्ध कराने और चावल के निर्यात के नियम सरल बनाने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हुए। दोनों नेताओँ के बीच पिछले 6 हफ्तों में यह दूसरी मुलाकात है।

क्या है एससीओ 

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की स्थापना साल 2001 में हुई थी। इसके उद्देश्यों में सीमा विवादों का हल, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाना और सेंट्रल एशिया में अमेरिका के बढ़ते प्रभाव को काउंटर करना शामिल है। इसके सदस्य देश चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed