फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Keeping China out of railways sector is bad for India: Global Times

रेलवे सेक्टर से चीन को बाहर रखना भारत के हित में नहीं :चीनी अखबार

Tue, 28 Mar 2017 07:22 PM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
amarujala.com- presented by: अकरम Updated Tue, 28 Mar 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
 Keeping China out of railways sector is bad for India: Global Times
सांकेतिक चित्र

भारत के बाजारों में मजबूती से कब्जा जमाए बैठा चीन भारतीय रेलवे सेक्टर से बाहर होने रहने से नाराज है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को भारत को सलाह देते हुए लिखा कि हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं में चीन को साझेदारी में शामिल होने से रोकना भारत के हित में नहीं है।

विज्ञापन


चीनी दैनिक ग्लोबल टाइम्स ने संपादकीय में लिखा,'भारत को संरक्षणवादी नीतियां नहीं अपनानी चाहिए। वे भी ऐसे समय में जब वह हाई-स्पीड ट्रेनें लाना चाहता है। इससे भारत के आर्थिक विकास में रुकावट आएगी।' अखबार ने भारत को चीन से कमतर बताते हुए लिखा कि चीन को भारत की जरूरत नहीं है बल्कि भारत को स्टील रेल निर्माण और ट्रेन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन की जरूरत है। 
विज्ञापन


अखबार ने आगे लिखा,'भारत चीन के खिलाफ सतर्क रहा और उसने इसलिए जापान को देश की पहली हाई-स्पीड रेलवे परियोजना के साझेदार के रूप में चुना , जिसकी 2018 में शुरू होने की उम्मीद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स ने सलाह देते हुए कहा कि   भारत चीन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखे, अगर वह अपने रेल नेटवर्क को सुधारना चाहता है या हाइई-स्पीड ट्रेन लाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed