{"_id":"5c673f31bdec22108404ca3c","slug":"jaish-e-mohammad-masood-azhar-will-no-longer-declare-china-as-a-global-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालबाज चीन, मसूद अजहर को ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित करने से किया इनकार","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चालबाज चीन, मसूद अजहर को ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित करने से किया इनकार
Sat, 16 Feb 2019 04:07 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 16 Feb 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
मसूद अजहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की निंदा तो की है लेकिन इस हमले में शामिल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का दामन नहीं छोड़ा है। भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र में मसूद को वैश्विक आतंकी की सूची में डालने की कोशिशों को चीन लगातार विफल करता रहा है। पुलवामा के जघन्य आतंकी हमले के बावजूद चीन ने अजहर का ही साथ जारी रखने का फैसला किया है और भारत की अपील का साथ देने से फिर से इनकार किया है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने शुक्रवार को कहा, ‘चीन को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की जानकारी मिली है। हम इस हमले से स्तब्ध हैं। हम शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हैं। हम हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं।’ शुआंग से जब अजहर को वैश्विक आतंकियों की सूची में डालने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘जहां तक इस मुद्दे को सूचीबद्ध करने का सवाल है, मैं आपको कह सकता हूं कि सुरक्षा परिषद की 1267 समिति ने लिस्टिंग और आतंकी संगठनों पर प्रक्रिया व शर्तें साफ कर दी हैं। जैश-ए-मोहम्मद को सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची मैं शामिल किया गया है।’
विज्ञापन
अजहर पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की मांग करते हुए भारत ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर समेत आतंकियों की सूची के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 चयन समिति के तहत आतंकी घोषित करने के लिए समर्थन देने की फिर अपील करते हैं। हम पाक कब्जे वाले इलाकों से संचालित आतंकी संगठनों को भी बैन करने की मांग करते हैं। लेकिन चीन ने भारत की इस मांग को समर्थन देने से एक बार फिर इनकार किया है।
विज्ञापन