फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Indian tanks near China border may hurt investments: Chinese media

भारतीय सेना के टैंक पहुंचे बॉर्डर पर, तो भड़का चीन का मीडिया

Thu, 21 Jul 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Indian tanks near China border may hurt investments: Chinese media
चीन के बॉर्डर के समीप लद्दाख मे तैनात ‌किए जाने की खबरों के बीच चीन के मीडिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी - फोटो : Agency
भारतीय टैंकों के चीन के बॉर्डर के समीप लद्दाख मे तैनात ‌किए जाने की खबरों के बीच चीन के मीडिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन के अधिकारिक समाचार पत्र द ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत की तरफ से ऐसा किए जाने से चीन का भारत में किया जाने वाला निवेश प्रभावित होगा। साथ ही समाचार पत्र ने लिखा है कि दोनों देशों को इस गतिरोध दूर करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बुधवार को द हिंदू ‌अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सेना ने भारत और चीन के बॉर्डर पर करीब 100 टैंक तैनात किए हैं। ऐसी  खबरों के आने के बाद भारत में निवेश करने वाली चीन की कंपनियां अपने निवेश को पीछे खींच सकती हैं।
विज्ञापन


द ग्लोबल टाइम्स ने ‌लिखा कि भारत-चीन के बॉर्डर पर टैंकों की तैनाती से दोनों देशों के बीच राजनीतिक अस्थिरता बढ़ सकती है। ऐसे में भारत में निवेश को लेकर किए जाने वाले चीन की कंपनियों के निर्णय भी प्रभावित हो सकते हैं।  ग्लोबल टाइम्स ने यह भी लिखा कि आने वाले समय में चीन में बॉर्डर क्षेत्र में अपनी सेना की मौजूदगी को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में चीन का निवेश 870 मिलियन डॉलर से छह गुना ज्यादा बढ़ गया है। यह निवेश का आंकड़ा मई तक ही है। भारत और चीन के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग लगातार बढुता जा रहा है। ऐसे में बॉर्डर पर टैंकों की तैनाती वाली खबरें और ज्यादा तनाव को बढ़ा सकती हैं। इससे भारत में निवेश प्रभावित हो सकता है। 


अखबार ने यह भी लिखा कि अभी तक भारत सरकार की तरफ से आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए किए गए निर्णय ठीक हैं। पर इस बात पर और ज्यादा फोकस करने की जरूरत है कि जिससे निवेशकों के बीच कोई चिंता का माहौल न बनें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed