चीन ने भारत को चेताया, 'दक्षिण चीन सागर विवाद' से रहे दूर
चीन ने भारत को चेताया है कि 'दक्षिण चीन सागर विवाद' से दूर रहे। भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री वांग यी के दौरे से पहले चीन ने भारत को इस विवाद में नहीं उलझने के लिए कहा। चीन के सराकरी अखबार के मुताबिक दक्षिण चीन सागर के मसले पर 'बेवजह उलझन' से दि्पक्षीय रिश्तों पर असर पड़ेगा।
सराकरी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा अगर भारत आर्थिक सहयोग के वातावरण को बढ़ाना चाहता है, तो चीन के विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे पर दक्षिण चीन सागर के विवाद में अनावश्यक उलझन से बचना चाहिए।
सराकरी अखबार में कहा गया कि,'भारत के दक्षिण चीन सागर के मसले पर ध्यान केंद्रित करने से, इसके दि्पक्षीय संबंधों पर अनावश्यक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। भारत के निर्योतकों की चीन में उपस्थिति बढ़ने में भी बाधा आ सकती है।'
वांग यी इसी हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे हैं
चीन के विदेश मंत्री वांग यी इसी हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे हैं। 13 अगस्त को वह समकक्ष विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच क्षेत्रीय, दि्पक्षीय मुद्दों सहित भारत को एनएसजी में शामिल करने को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
चीन के हांगजू में अगले महीने जी-20 समिट होने जा रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस समिट में जाने की उम्मीद है। हाल ही में इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को खारिज कर दिया है।