फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   India's participation crucial for China's silk road project

सिल्क रोड प्रोजेक्ट में भारत को शामिल करने के लिए आतुर है चीन

Tue, 25 Apr 2017 04:03 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Tue, 25 Apr 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
India's participation crucial for China's silk road project
फाइल फोटो

चीन अपने महत्वाकांक्षी सिल्क रोड प्रोजेक्ट में भारत को शामिल करने को लेकर काफी आतुर है। उसका मानना है कि भारत के आने से दूसरे देश भी इस अरबों डॉलर के प्रोजेक्ट में शामिल होने के बारे में फैसला लेंगे। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित लेख के मुताबिक, ‘बेल्ट एवं रोड इनीशिएटिव में भारत का शामिल होना काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा सिर्फ आबादी, श्रम संसाधन और बड़े बाजार के कारण ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया और हिंद महासागर के देशों पर भारत का राजनीतिक प्रभाव भी है।’ 

विज्ञापन


शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के सीनियर फेलो लियु जोंगयी के इस लेख में कहा गया है कि भारत का रुख इस बड़ी परियोजना में इन देशों के फैसलों पर प्रभाव डालेगा कि वे इसमें शामिल हों या नहीं। उन्होंने कहा है कि इस प्रोजेक्ट में चीन को आतंकवाद, क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा पर भारत के सहयोग की जरूरत है। 
विज्ञापन


भारत को ज्यादा तरजीह देने के पीछे चीन की एक बड़ी चिंता भी है। दरअसल, चीन 14-15 मई को इसी प्रोजेक्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है और इसको लेकर पश्चिमी देशों का रुख निराशाजनक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे समेत पश्चिमी देशों के कई नेताओं के इस सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद थी ताकि वह वैश्विक स्तर पर इस परियोजना को सिर्फ चीन केंद्रित न बताकर पूरी दुनिया के लिए प्रामाणिक बता सके, पर ऐसा नहीं हो पाया। कई बड़े देशों के नेता खुद न आकर अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं। पाक पीएम नवाज शरीफ और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे जरूर इसमें शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed