फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   India's objections to China's OBOR forum a show for domestic politics

OBOR समिट के बायकॉट से झुंझलाया चीनी मीडिया, भारत पर लगाया ताकत दिखाने का आरोप

Tue, 16 May 2017 06:26 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 16 May 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
India's objections to China's OBOR forum a show for domestic politics
china pak
चीन के सरकारी अखबार ने दावा किया है कि भारत ने OBOR पर इसलिए आपत्ति दिखाई है ताकि वो क्षेत्रीय राजनीति में अपना महत्व कम न होने दे और दक्षिण एशिया के देशों पर अपना प्रभुत्व जारी रख सके।
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, भारत को लगता है कि वो ऐसा करके द्विपक्षीय संबंधों को मोड़ सकता है। लेकिन ऐसा नहीं होता है। अखबार ने आगे लिखा कि भारत को उम्मीद है कि चीन उसके ऊपर विशेष ध्यान देगा, लेकिन ऐसा है नहीं। 
विज्ञापन


भारत का OBOR पर जारी विरोध से किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा है और इसके लिए बीजिंग में चल रहे सम्मेलन और भाग ले रहे देशों में किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अपने आप को समझता है बड़ी पॉवर

अखबार के मुताबिक, भारत अपने आप को दक्षिण एशिया में बड़ी पॉवर समझता है और वो चीन के आगे किसी भी तरह से झुकना नहीं चाहता है। इसलिए वो हमेशा चीन से अपने आप को आगे दिखाना चाहता है।

ऑनलाइन लेख में ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, "यह अजीब बात है कि दर्शकों को खिलाड़ियों की अपेक्षा अधिक चिंतित हैं। हालांकि, भारत अपने पड़ोसी के कर्ज के बोझ की परवाह करता है, लेकिन पड़ोसी देशों में अधिक काम करने को तैयार हैं। "ग्लोबल टाइम्स के रिपोर्टर वांग जीआमी ने ये लेख लिखा है। हालांकि इस लेख को अखबार में नहीं छापा गया है।

गौरतलब है कि ओबीओआर की रविवार को हुई बैठक से भारत ने दूरी बना ली। हालांकि 65 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चीन इस बहाने भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश को भी साधने की मुहिम पर है।


विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को राजी किए बगैर चीन ओआरओबी से उतना लाभ नहीं उठा पाएगा जितना लाभ हासिल करने की उसने रणनीति बनाई है। यही कारण है कि चीन भारत के पड़ोसियों को साध कर दबाव बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed