फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   India-China is the backbone of economic globalization, Xi loves this bollywood song

'आर्थिक वैश्वीकरण की रीढ़ हैं भारत-चीन' बॉलीवुड के इस गाने पर झूमा पड़ोसी देश

Sat, 28 Apr 2018 07:45 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
India-China is the backbone of economic globalization, Xi loves this bollywood song

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और भारत दुनिया की बहुध्रुवीय अर्थव्यवस्था और आर्थिक वैश्वीकरण की रीढ़ हैं। लिहाजा, दोनों देशों को वैश्विक शांति और विकास में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देश वैश्विक अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाले अहम इंजन हैं। भारत-चीन के अच्छे संबंध दुनिया में स्थायित्व के लिए बहुत जरूरी हैं।

विज्ञापन


भारत-चीन के सामने समान चुनौतियां

दुनिया में स्थायित्व के लिए दोनों देशों के अच्छे संबंध जरूरी


जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों की आबादी एक-एक अरब से ज्यादा है। दोनों देश सबसे बड़े विकासशील देश और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं। ऐसे में दोनों देश दुनिया की बहुध्रुवीय अर्थव्यवस्था और आर्थिक वैश्वीकरण की रीढ़ हैं। चीन का समाजवाद नई दिशा में बढ़ रहा है और मोदी ने भी न्यू इंडिया बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में दोनों देश विकास की राह में समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


साझा हितों पर बढ़ाना होगा सहयोग

जिनपिंग ने कहा, ‘हमें विकास पर दृढ़ता के साथ ध्यान देना होगा। साझा हितों के मामलों में सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। एशिया को 21वीं सदी समृद्ध देने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करना होगा। वैश्विक शांति और विकास के लिए सकारात्मक सहयोग करना होगा।’ उन्होंने कहा कि चीन और भारत को अच्छा पड़ोसी व मित्र बनना चाहिए। एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और विकास के अपने सपने को साकार करने के लिए आपसी साझेदारी का इस्तेमाल करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचशील के सिद्धांतों का दिया हवाला

India-China is the backbone of economic globalization, Xi loves this bollywood song

चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि हमें सकारात्मक और समग्र रवैया अपनाते हुए एक-दूसरे की मंशा का सही आकलन करना चाहिए। कई अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चीन और भारत की सोच समान है। चीन बड़ी शक्तियों के साथ बातचीत में सामरिक आजादी, विवादों व टकराव से दूरी और एक दूसरे के प्रति सम्मान पर जोर देता है। जिनपिंग ने कहा कि भारत-चीन ने 1950 में पंचशील के सिद्धांतों में इन्हीं बातों की वकालत की थी।

चीन में ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग हो

जिनपिंग ने कई हिंदी और क्षेत्रीय भाषा की फिल्में देखीं हैं। वह चाहते हैं कि चीन में बॉलीवुड की ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग हो। वहीं, चीन की फिल्में भारत में दिखाई जाएं। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि शुक्रवार को मोदी और जिनपिंग ने 1982 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘ये वादा रहा’ के गाने ‘तू, तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा’ पर चीनी कलाकारों द्वारा इंस्ट्रूमेंटल प्रदर्शन का जमकर लुत्फ उठाया। जिनपिंग ने बताया कि पिछले साल उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ देखी, जो उन्हें काफी पसंद आई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed