फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   In touch with Russia over India's NSG bid, but position unchanged: China

चीन ने रूस को भी किया नजरअंदाज, कहा- NSG में भारत की 'नो एंट्री'!

Tue, 06 Jun 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 06 Jun 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
In touch with Russia over India's NSG bid, but position unchanged: China
भारत-चीन संबंध (प्रतीकात्मक) - फोटो : InShorts
चीन ने साफ कर दिया है कि वो एनएसजी में भारत की एंट्री का विरोध करता रहेगा। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि रूस ने भारत की
विज्ञापन

सदस्यता को लेकर चीन से बातचीत की थी, पर चीन अपने फैसले पर अडिग है। वो एनएसजी में भारत की एंट्री का विरोध करता रहेगा।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग का ये बयान भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें स्वराज ने कहा था कि हम रूस के साथ एनएसजी मसले को लेकर बातचीत कर रहे हैं। एनएसजी में रूस की वजह से एंट्री मिल जाएगी, क्योंकि वो चीन को संभाल लेगा। पर चीनी विदेश मंत्रालय के बयान के बाद साफ हो गया है कि चीन भारत की एनएसजी सदस्यता को लेकर पूरी तरह से अड़ा हुआ है और वो इस मामले में रूस की भी नहीं सुनेगा।

अगले माह होगी एनएसजी की बैठक, एंट्री के लिए भारत ने एक बार फिर कसी कमर
विज्ञापन


चीन ने साफ कहा कि एनएसजी में नए हालातों के चलते किसी भी नए सदस्य का आना ठीक नहीं होगा। 48 देशों की सदस्यता वाला एनएसजी, परमाणु व्यापार को नियंत्रित करता है और भारत भी इसकी सदस्यता पाना चाहता है, लेकिन चीन लगातार अड़ीयल रुख अपनाए बैठा हुआ है। हालांकि, कई सदस्य भारत के समर्थन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि एनएसजी में पुराना जैसा कुछ नहीं है और नए हालातों को देखते हुए जो देश जुड़ना चाहते हैं, वे उस लायक नहीं हैं। हालांकि, चीन ने एनएसजी को गैर-भेदभावपूर्ण और सार्वभौमिक रूप से लागू समाधान तक पहुंचने के लिए सभी सदस्यों के परामर्श का समर्थन किया है।

NSG पर फिर रोड़ा अटकाने की तैयारी में चीन, कहा- नहीं बदलेंगे अपना रवैया

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि 'अगले महीने होने वाले सम्मेलन में वह गैर-एनपीटी राष्ट्रों के एनएसजी में भागीदारी के अपने पुराने रवैये पर कायम रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed