{"_id":"5ad9aa744f1c1b87028b5882","slug":"in-china-kangaroo-dies-after-zoo-visitors-throw-rocks-at-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर घूमने आये पर्यटकों ने कंगारुओं पर बरसाये पत्थर, हुआ दर्दनाक वाकया ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चिड़ियाघर घूमने आये पर्यटकों ने कंगारुओं पर बरसाये पत्थर, हुआ दर्दनाक वाकया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
चीन के दक्षिण पूर्व में स्थित एक चिड़ियाघर में एक कंगारू के मरने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चिड़ियाघर में घूमने आये पर्यटकों ने कंगारू का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पत्थर फेंके जिससे एक कंगारू की मौत हो गयी और एक 12 साल की मादा कंगारू घायल हो गयी।
विज्ञापन
कंगारू की मौत का कारण किडनी से खून बहना बताया जा रहा है। रिपोर्टस के मुताबिक कुछ हफ्तों पहले भी एक 5 साल का कंगारू इसी तरह घायल हो गया था। आपको बता दें कि शंघाई में कुछ महीने पहले चिड़ियाघर में घूमने आये एक शख्स की भी लापरवाही की वजह से मौत हो गयी थी। शख्स पर चीते ने हमला किया था।
विज्ञापन
यह घटना फुजियान क्षेत्र के फुजोहू चिड़ियाघर में मार्च में हुआ था। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि बहुत सारे पर्यटकों ने एक साथ कई पत्थर फेंके थे।