फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Gypsies of the sea: Tanka people traditional floating homes on the sea in Ningde City in China

इस वजह से चीन के इस गांव के हजारों लोगों ने समुद्र में बसाई बस्ती, कभी-कभी आते हैं जमीन पर

Mon, 01 Oct 2018 10:21 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Gypsies of the sea: Tanka people traditional floating homes on the sea in Ningde City in China
चीन में समुद्र में तैरते टांका गांव
कश्मीर की झीलों में लोग बोट हाउस में छुट्टियां बिताने जाते हैं। लेकिन अगर कोई हमेशा के लिए इन बोट हाउस में रहने के लिए कह दे तो क्या होगा? लेकिन आपको जानकर हैरत होगी की चीन का एक गांव ऐसा है जहां लोगों ने पानी में ही अपना घर बना लिया है।
विज्ञापन




चीन में फुजियान प्रांत में निंगडे शहर में हजारों लोगों की एक बस्ती पानी में तैरती रहती है। टांका बस्ती दुनिया की इकलौता ऐसी रिहाइश है जो समुद्र पर बसी हुई है।
विज्ञापन


1300 साल पुरानी इस बस्ती में करीब दो हजार से ज्यादा घर नाव के ऊपर बने हुए हैं। जिसमें करीब साढ़े आठ हजार लोग रहते हैं।

मछलियां मारकर चलाते हैं जीविका

इस गांव में रहने वाले सभी लोग मछुआरे हैं। इन्हें टांका कहा जाता है। यह लोग समुद्र में मछलियां मारते हैं और इसी से अपनी रहगुजर करते हैं।

यहां रहने वाले लोगों ने पानी में तैरने वाले घरों के साथ ही बड़े-बड़े प्लेटफार्म भी लकड़ी से तैयार किए हैं। जहां उनके सामुदायिक कार्यक्रम होते हैं और बच्चे भी खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 ईस्वी में शासकों के उत्पीड़न से नाराज थे

Gypsies of the sea: Tanka people traditional floating homes on the sea in Ningde City in China
यह मछुआरे 1300 साल पहले शासकों से परेशान होकर यहां आकर बस गए थे। तब से वे यहीं रह रहे हैं। 700 ईस्वी में शासकों के उत्पीड़न से नाराज थे।

चीन में 700 ईस्वी में तांग राजवंश का शासन था। टांका समूह के लोग वहां के शासकों के उत्पीड़न से नाराज थे। लगातार उत्पीड़न बढ़ने पर इन लोगों ने समुद्र में रहने का फैसला लिया।

इसके बाद उन्होंने समुद्र में अपनी नाव पर घर बनाए और रहने लगे। तब से ये लोग समुद्र में ही रह रहे हैं। तभी से इन्हें 'जिप्सीज ऑन द सी' कहा जाने लगा। इस जाति के लोग कभी-कभी ही जमीन पर आते हैं।

कम्युनिस्ट शासन के बाद समुद्र किनारे घर बनाने शुरू किए

चीन में कम्युनिस्ट शासन आने तक ये लोग समुद्र के किनारे नहीं आते थे। ना ही समुद्री किनारे बसे लोगों के साथ शादियां करते थे। वे बस्ती में नावों पर ही शादियां करते थे।

हाल के दिनों में स्थानीय सरकार से प्रोत्साहन मिलने पर इन लोगों ने समुद्र किनारे घर बनाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अपने परंपरागत तैरते हुए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed