फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   global times says china relocated blood banks

बॉर्डर पर युद्ध की तैयारियों के लिए खून इकट्ठा कर रहा चीन, बोला- भारत भुगतेगा अंजाम

Thu, 17 Aug 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
global times says china relocated blood banks
Doklam Dispute

भारत और चीन के बीच डोकलाम क्षेत्र को लेकर तनातनी का दौर पिछले दो महीने से लगातार जारी है और चीन आए दिन भारत को धमकियां भी दे रहा है। उल्लेखनीय है कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया है कि चीन युद्ध की तैयारियों के लिए खून इकठ्ठा कर रहा है।

विज्ञापन


चीन ने खून लेने के लिए बॉर्डर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए हुए हैं। चीनी मीडिया के मुताबिक, कई प्रांतों के अस्पताल ब्लड के इस्तेमाल को सुचारु रूप से कंट्रोल भी कर रहे हैं। ब्लड बैंक को पीपल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा प्रांत की अलग-अलग जगहों पर स्थानातंरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


चीनी अखबार ये भी दावा कर रहा है कि 8 अगस्त से पहले चीन में आए भूकंप के बाद से ब्लड स्टॉक्स को च्योचायको प्रांत में ट्रांसफर किया गया है जिसके बाद उसे तिब्बत भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चीन से ये भी खबर आ रही है कि भारत के डोकलाम से पीछे हटने के बावजूद भी चीन चुप नहीं बैठेगा। चीन कह रहा है कि पीछे हटने से समस्या हल नहीं होगी और भारत को अपने इस अड़ियल रवैये के अंजाम भुगतने ही होंगे।


चीन ने एक बार फिर अपने हथियारों की नुमाइश की है। चीन का कहना है कि उसकी सेना भारत के मुकाबले अधिक शक्तिशाली है। चीन ने ये भी कहा कि भले ही भारत ने अमेरिका और रूस से हथियार खरीदे हों लेकिन चीन के हथियारों की तुलना में वे बेकार साबित होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed