{"_id":"5994bff54f1c1bb4328b475f","slug":"global-times-says-china-relocated-blood-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर युद्ध की तैयारियों के लिए खून इकट्ठा कर रहा चीन, बोला- भारत भुगतेगा अंजाम","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
बॉर्डर पर युद्ध की तैयारियों के लिए खून इकट्ठा कर रहा चीन, बोला- भारत भुगतेगा अंजाम
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Doklam Dispute
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच डोकलाम क्षेत्र को लेकर तनातनी का दौर पिछले दो महीने से लगातार जारी है और चीन आए दिन भारत को धमकियां भी दे रहा है। उल्लेखनीय है कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया है कि चीन युद्ध की तैयारियों के लिए खून इकठ्ठा कर रहा है।
विज्ञापन
चीन ने खून लेने के लिए बॉर्डर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए हुए हैं। चीनी मीडिया के मुताबिक, कई प्रांतों के अस्पताल ब्लड के इस्तेमाल को सुचारु रूप से कंट्रोल भी कर रहे हैं। ब्लड बैंक को पीपल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा प्रांत की अलग-अलग जगहों पर स्थानातंरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
चीनी अखबार ये भी दावा कर रहा है कि 8 अगस्त से पहले चीन में आए भूकंप के बाद से ब्लड स्टॉक्स को च्योचायको प्रांत में ट्रांसफर किया गया है जिसके बाद उसे तिब्बत भेजा जाना है।
विज्ञापन
वहीं, चीन से ये भी खबर आ रही है कि भारत के डोकलाम से पीछे हटने के बावजूद भी चीन चुप नहीं बैठेगा। चीन कह रहा है कि पीछे हटने से समस्या हल नहीं होगी और भारत को अपने इस अड़ियल रवैये के अंजाम भुगतने ही होंगे।
चीन ने एक बार फिर अपने हथियारों की नुमाइश की है। चीन का कहना है कि उसकी सेना भारत के मुकाबले अधिक शक्तिशाली है। चीन ने ये भी कहा कि भले ही भारत ने अमेरिका और रूस से हथियार खरीदे हों लेकिन चीन के हथियारों की तुलना में वे बेकार साबित होंगे।