{"_id":"5a6b24314f1c1bb2208b5765","slug":"gautam-bambawale-said-be-clear-not-to-change-status-quo-on-doklam-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर भारत ने दोकलम पर चीन को दी चेतावनी","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
गणतंत्र दिवस पर भारत ने दोकलम पर चीन को दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Jan 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर यथास्थिति में कोई बदलाव न हो। उन्होंने इस चेतावनी के बाद यह भी कहा कि दोकलम जैसे मुद्दों पर दोनों देशों को शांति बनाए रखने की जरुरत है। बंबावले ने चीन में गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने विचार रखें।
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बंबावले ने कहा कि 'बीजिंग को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) जैसे मुद्दों पर भारत की संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए।'
विज्ञापन
बंबावले ने कहा कि 'दोकलम विवाद के बाद भारत और चीन को आपस में बातचीत के रास्ते पर फोकस करना चाहिए क्योंकि दोनों ही देश एक दूसरे के विरोधी नहीं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'भारत और चीन के नेताओं को इस तरह के विवादों से निपटने और बेहतर रिश्तों के लिए जरूरी तालमेल को बनाए रखने का अनुभव है।'