फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   gandhi jayanti 2018: 149th birth anniversary of Mahatma Gandhi celebrated in China

चीन में मनाई गई महात्मा गांधी की 149वीं जयंती

Tue, 02 Oct 2018 03:36 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti 2018: 149th birth anniversary of Mahatma Gandhi celebrated in China
चीन में मनाई गांधी जयंती
चीन में राष्ट्रपित महात्मा गांधी की 149वीं जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर बीजिंग के चाओयांग पार्क में गांधी के लोकप्रिय सूत्र वाक्य गूंजे और भजन गाए गए। गांधी जयंती मनाने के लिए यहां बड़ी तादाद में हर क्षेत्र के लोग इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


स्थानीय भारतीय दूतावास से आई एक सांस्कृतिक टीम ने गांधी के सबसे लोकप्रिय भजन गाए और चीन के स्कूली बच्चों ने उनके लोकप्रिय कथन सुनाए।

चीन के प्रसिद्ध शिल्पकार युआन शिकुन द्वारा बनाई गई गांधी की प्रतिमा 2005 में चाओयांग पार्क में स्थापित की गई थी। गांधी के प्रशंसक यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


गांधी के अलावा युआन ने रवींद्रनाथ टैगोर की आवक्ष प्रतिमा भी गढ़ी थी जिसे पार्क से सटे संग्रहालय में रखा गया है।

भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी एक्विनो विमल ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मंगलवार को आयोजित समारोह में कई भारतीय राजनयिकों ने हिस्सा लिया।

विमल ने कहा, ‘‘आज से भारतीय दूतावास चीन में दूसरों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर गांधी जयंती मनाने का इरादा रखता है। गांधीजी कभी चीन नहीं आए, लेकिन उनके विचार और दर्शन को चीनी चिंतकों ने माना है और उनकी प्रशंसा की है।’’ (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed