{"_id":"5c19d573bdec22570921006a","slug":"e-commerce-giant-alibaba-group-opens-future-hotel-in-hangzhou-city-equipped-with-ai-and-robots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन: अलीबाबा ने खोला भविष्य का होटल, रोबोट खिलाएंगे खाना और करेंगे रूम साफ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन: अलीबाबा ने खोला भविष्य का होटल, रोबोट खिलाएंगे खाना और करेंगे रूम साफ
Wed, 19 Dec 2018 10:51 AM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
अलीबाबा का फ्यूचर होटल जहां रोबोट करते हैं हर काम
- फोटो : IC
दुनिया के विशालतम ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार चीन के अलीबाबा समूह ने आधुनिकतम तकनीकों से लैस अपने पहले "फ्यूचर होटल" को खोला है। झेजियांग प्रांत के हांगझू शहर में खोले गए इस होटल का नाम "फ्लाईजू होटल" है।
Trending Videos
अलीबाबा के फ्यूचर होटल में चेहरे से चेक इन करते ग्राहक
- फोटो : IC
कंप्यूटर चेहरा पहचानेगा
होटल के ग्राहक सेल्फ-सर्विस मशीन के जरिए चेक-इन कर सकते हैं। इसमें चेहरा पहचानने वाली कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया गया है।
अलीबाबा के फ्यूचर होटल में चेहरे से खुलता है रूम का दरवाजा
- फोटो : VCG
आपका चेहरा ही है आपकी चाबी
होटल के कमरे में दाखिल होने के लिए भी ग्राहक का चेहरा इस्तेमाल होगा। ग्राहक के कमरे के दरवाजे के सामने खड़ा होने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए चेहरा पहचानकर दरवाजा अपने आप खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीबाबा के फ्यूचर होटल में बोलने पर चलते हैं उपरकरण
- फोटो : VCG
आवाज निकालो, काम हो जाएगा
होटल के कमरों के भीतर लाइट, पंखे, पर्दे, टीवी समेत सभी एसेसरीज आवाज से नियंत्रित होती हैं। इसके लिए अलीबाबा के वॉयस एक्टिवेटेड असिस्टेंट सिस्टम लगाए गए हैं।
विज्ञापन
अलीबाबा के फ्यूचर होटल में रोबोट परोसते हैं खाना
- फोटो : VCG