{"_id":"570d8a544f1c1bae144a6ab8","slug":"drone-will-prevention-of-pollution-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में प्रदूषण की रोकथाम करेंगे ड्रोन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में प्रदूषण की रोकथाम करेंगे ड्रोन
एजेंसी / बीजिंग
Updated Wed, 13 Apr 2016 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने प्रदूषण की जानकारी जुटाने और इसे कम करने के लिए तीन मानवरहित टोही विमान (यूएवी) तैनात किए हैं। इनका नियंत्रण हेबेई से होगा। यह यूएवी प्रदूषण गतिविधियों के सबूत के तौर पर संदिग्ध कारखानों की तस्वीरें लेंगे। बीजिंग के करीब स्थित हेबेई में काफी औद्योगिक इकाइयां हैं।
विज्ञापन
इसे प्रदूषण के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। नियंत्रण केंद्र के एक इंजीनियर काओ येमिंग ने बताया कि यूएवी की तस्वीरों का सत्यापन करने के बाद अगर पाया जाता है कि नियमों को तोड़ा गया है
विज्ञापन
तो संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये यूएवी 35 सौ मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं और इनकी अधिकतम रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। बड़े पैमाने पर प्रदूषण का पता लगाने के लिए सेटेलाइट रिमोट सेंसर के बजाय यूएवी ज्यादा कारगर हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चीन में यूएवी की मदद से प्रदूषण पर नजर रखने की शुुरुआत पिछले साल मार्च में शुरू की गई थी। उस वक्त पर्यावरण सुरक्षा मंत्रालय ने हेबेई प्रांत के हनदान शहर का जायजा लिया था।