फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Donald Trump effect: China mulling 'use of force' on Taiwan

ताइवान की अमेरिका से 'दोस्ती' पर भड़का चीन, दी बल प्रयोग की धमकी  

Thu, 15 Dec 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump effect: China mulling 'use of force' on Taiwan
चीन
अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ताइवान के राष्ट्रपति  साइ इंग वेन के बीच फोन पर हुई बातचीत से चीन तिलमिला उठा है। चीन ने सार्वजनिक तौर पर ताइवान में बल प्रयोग करने की वकालत की है। चीन के सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' ने अपने संपादकीय में लिखा है, 'अब समय आ गया है जब चीन अपनी ताइवान नीति को दोबारा तैयार करें जिसमें बल प्रयोग प्रमुख विकल्प हो और सावधानीपूर्वक इसके लिए तैयार होना चाहिए।'  
विज्ञापन


चीन की सरकार विदेश नीति से जुड़ी अहम टिप्पणियों के लिए इसके संपादकीय का सहारा लेती है। अमेरिका-ताइवान की नजदीकी पर चीन के विदेशमंत्री ने कहा था  कि उन्हें उम्मीद है कि इस (ट्रंप और साइ के बीच) फोन कॉल के बाद चीन और अमेरिका के संबंध खराब नहीं होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कई दशकों पुरानी 'वन चाइना पॉलिसी' में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस पॉलिसी के तहत अमेरिका ताइवान को चीन का हिस्सा मानता है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को इस नीति से कोई लाभ नहीं हो रहा है फिर क्यों इससे बंधा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मु्ददा

Donald Trump effect: China mulling 'use of force' on Taiwan
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes
दरअसल, ताइवान स्वंय को स्वतंत्र राष्ट्र मानता है जबकि चीन उसे अपना ऐसा हिस्सा बताता है जो अलग हो गया हो। 1979 में  अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कॉर्टर ने ताइवान को चीन का हिस्सा मान लिया था और उससे अपने पृथक राजनयिक संबंध खत्म कर लिए थे। तभी से अमेरिका 'वन चाइना पाॉलिसी' का पालन कर रहा है।  

बीते चार दशक में यह पहला मौका है, जब अमेरिका के किसी निर्वाचित राष्ट्रपति या राष्ट्रपति ने ताइवान के राष्ट्रपति से बात की है। इसे लेकर चीन नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed