{"_id":"5b45e1ad4f1c1b86468b5cdd","slug":"democracy-in-china-again-on-target-known-agitator-gets-13-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में फिर निशाने पर आया लोकतंत्र, जाने-माने आंदोलनकारी को 13 साल कारावास","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में फिर निशाने पर आया लोकतंत्र, जाने-माने आंदोलनकारी को 13 साल कारावास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक बार फिर लोकतंत्र सरकार के निशाने पर आया है। देश के एक जाने-माने राजनीतिक आंदोलनकारी को 13 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा मध्य चीन की एक अदालत ने सुनाई है।
विज्ञापन
वुहान सिटी इंटरमीडिएट पीपल्स कोर्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि क्विन यांगमिन को ‘राज्य सत्ता को नुकसान पहुंचाने का दोषी’ पाया गया। बता दें कि 64 वर्षीय यांगमिन को पहली बार वर्ष 1981 से 1989 तक जेल में रखा गया था। वह कुल 22 वर्ष जेल में रह चुके हैं।
विज्ञापन
यांगमिन को जनवरी 2015 में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वे लोकतंत्र समर्थक ‘चीन ह्यूमन राइट्स वॉच’ समूह के प्रमुख थे। इस समूह ने सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए ऑनलाइन बयान जारी किए थे। इसके साथ ही चर्चा समूहों का आयोजन भी किया था।
विज्ञापन