{"_id":"5bb487ce867a552c9418b976","slug":"crack-in-world-largest-buddha-statue-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा में आई दरार, बनने में लगे थे 90 साल","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दुनिया की सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा में आई दरार, बनने में लगे थे 90 साल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
चीन में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची बुद्ध की प्रतिमा में दरार आ गई है। यह प्रतिमा चीन के सिचुआन प्रांत में स्थित है। इसकी मरम्मत के लिए अभी जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि इसे ठीक करने में 4 महीने का वक्त लगेगा। इस 71 मीटर ऊंची प्रतिमा के पेट और सीने वाले हिस्से में दरार आई है।
विज्ञापन
यह जानकारी लोशान बुद्ध क्षेत्र की प्रबंधन समिति ने दी। कहा जा रहा है कि यह कई जगह से टूट भी गई है। इसकी जांच का काम 8 अक्तूबर से शुरू होगा। फिलहाल इसे ढंक दिया गया है। प्रतिमा की जांच सांस्कृतिक स्मृति चिन्हों के जानकार और विशेषज्ञों की निगरानी में की जाएगी।
विज्ञापन
90 साल में बनकर हुई तैयार
यह प्रतिमा 90 साल में बनकर तैयार हुई है। इसे बनाने का काम तांग वंश (618-907) के शासन के दौरान 713 में हुई थी। इसके बनने के बाद यूनेस्को ने इसे विश्व सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया।
विज्ञापन
अब इन तकनीकों का होगा इस्तेमाल
प्रतिमा की मरम्मत के दौरान 3डी लेजर स्कैनिंग, इंफ्रारेड थर्मल जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा इसका ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण भी किया जाएगा।