{"_id":"57a600fe4f1c1b7d112b8a9e","slug":"chinese-rejects-us-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवधिकार कार्यकर्ता का अमरीकी अवॉर्ड से इंकार","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
मानवधिकार कार्यकर्ता का अमरीकी अवॉर्ड से इंकार
बीबीसी
Updated Sat, 06 Aug 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
मानवधिकार कार्यकर्ता वॉंग यू
- फोटो : BBC
चीन की एक वकील ने मानवाधिकार काम के लिए मिलने वाले अमरीकी पुरस्कार को लेने से इंकार कर दिया है। इस वकील का नाम वॉंग यू है और उन्हें शनिवार को सैन फ्रांसिस्को में होने वाले अमरीकी बार एसोसिएशन के समारोह में औपचारिक तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
लेकिन इस समारोह से पहले यू ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है कि उन्हें पुरस्कार से नवाज़ा जाए। उनका कहना था इस पुरस्कार के जरिए चीनी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने उनके हवाले से दिए गए इस बयान को छापा है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि वॉंग यू पर इस पुरस्कार को खारिज करने के लिए दबाव डाला गया है क्योंकि उनपर सरकार की छवि बिगाड़ने के मामले में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन