{"_id":"5ad4c8a24f1c1b320a8b4eca","slug":"chinese-passenger-diverted-air-china-flight-help-from-fountain-pen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी यात्री ने फाउंटेन पेन की मदद से फ्लाइट अटेंडेंट को बनाया बंधक","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीनी यात्री ने फाउंटेन पेन की मदद से फ्लाइट अटेंडेंट को बनाया बंधक
एजेंसी, बीजिंग
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
एयर चाइना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर चीन के बीजिंग जा रहे विमान को रविवार को मुड़कर वापस केंद्रीय चीन आना पड़ा क्योंकि एक यात्री ने फाउंटेन पेन को हथियार की तरह इस्तेमाल कर फ्लाइट अटेंडेंट को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
चीन के नागरिक विमानन अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट 1350 के सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। विमान हुनान प्रांत के झेंग्झू शहर में सुबह 10 बजे लैंड हुआ। इससे पहले विमान ने 8:40 पर हुनान प्रांत के चांग्शा शहर से उड़ान भरी थी और इसे 11 बजे बीजिंग पहुंचना था।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक विमान को अपना मार्ग तब बदलना पड़ा जब एक पुरुष यात्री ने एक फ्लाइट अटेंडेंट को बंधक बना लिया। 1:17 बजे तक सारा मामला सुलझा लिया गया, लेकिन इससे ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विमान के एक यात्री के मुताबिक यह घटना प्रथम श्रेणी या बिजनेस क्लास में घटी, पर विमान का वह हिस्सा पर्दे के जरिये इकोनॉमी क्लास से अलग होता है। एक अन्य यात्री के मुताबिक उन्होंने विमान में सामने की ओर से चीखें सुनी थीं, लेकिन कोई नहीं जानता कि क्या हुआ था।