{"_id":"593d73d64f1c1be65d9bf0c9","slug":"chinese-navy-warships-dock-in-karachi-chinese-fleet-was-welcomed-by-the-pakistan-navy-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी युद्धपोतों ने कराची पोर्ट में डाला डेरा, पाक नेवी चीफ ने खुद किया 'वेलकम'","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीनी युद्धपोतों ने कराची पोर्ट में डाला डेरा, पाक नेवी चीफ ने खुद किया 'वेलकम'
एजेंसी, कराची
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
चीनी युद्धपोतों ने कराची में डाला डेरा, पाक नेवी चीफ ने खुद किया 'वेलकम'
- फोटो : Twitter, Pak Navy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के तीन युद्धपोत चार दिवसीय सद्भावना और प्रशिक्षण यात्रा के तहत पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नेवी के तीन युद्धपोत चांग चुन, चिंग झाउ और चाओ हू एक कार्य समूह के हिस्सा हैं, जो पाकिस्तानी नौसेना के पोत के साथ ‘पासेज एक्सरसाइज’ में हिस्सा लेंगे।
नौसेना बेड़े के कमांडर शेन हाओ ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों के बीच आपसी समझ, विश्वास, सहयोग और दोस्ती को प्रोत्साहन देगा। हाओ ने उम्मीद जताई कि इस अभ्यास से दो नौसेनाओं के बीच सहयोग और संवाद में और मजबूती आएगी। साथ ही दोनों देश क्षेत्रीय स्थिरता और विश्व शांति के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। नौसेना जहाजों का बेड़ा शनिवार को कराची पहुंचा। पाकिस्तान ने इसके लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया था।
कराची बंदरगाह दक्षिणी पाकिस्तान के दो प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। विवादित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) कराची बंदरगाह से होकर भी गुजरेगा। कराची के अलावा बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह स्थित है। ग्वादर बंदरगाह का निर्माण चीनी मदद द्वारा किया जा रहा है, जहां सीपीईसी खत्म होगा।