फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese media says Sushma Swaraj's UN Speech was arrogent and admitted Pak Has Terrorism

पहली बार चीन ने माना- पाक में है आतंकवाद, UN में सुषमा के भाषण को बताया अहंकारी

Tue, 26 Sep 2017 07:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Sep 2017 07:58 AM IST
विज्ञापन
Chinese media says Sushma Swaraj's UN Speech was arrogent and admitted Pak Has Terrorism

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान पाक प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे पर चीन भारत का समर्थन करता दिखा था लेकिन एक बार फिर चीन ने भारत के खिलाफ अपना रुख बदल लिया है और पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। मंगलवार को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण को अंहकारी बताते हुए भारत के रुख की कड़ी आलोचना की है। 

विज्ञापन


अखबार में 'इंडियाज बिगट्री नो मैच फॉर इट्स ऐम्बिशन' शीर्षक से छपे संपादकीय में चीन ने कहा कि 'पाकिस्तान में सच में आतंकवाद है, लेकिन क्या आतंकवाद का समर्थन राष्ट्रीय नीति है? भला आतंकवाद के निर्यात करने से पाकिस्तान को क्या लाभ होगा, धन या सम्मान।'
विज्ञापन


पढ़ें- UN में सुषमा की 'मार' से बौखलाए पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के खिलाफ जमकर निकाली खीझ    
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखा कि 'भारत ने हाल ही में अपने प्रबल अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विकास में सुधार के बाद पाकिस्तान और चीन को अहंकार दिखा रहा है। यह भारत की गलतफहमी है कि पाकिस्तान इससे डर जाएगा बेहतर होगा कि भारत अपने पड़ोसी देशों का सम्मान करें।'


बता दें कि यूएन में अपने भाषण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विश्व समुदाय के समक्ष पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा कि हैवानियत की हदें पार करने वाला मुल्क हमें इंसानियत का पाठ पढ़ा रहा है।

आतंकवाद पर पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि हम गरीबी से लड़ रहे हैं लेकिन हमारा पड़ोसी देश हमसे लड़ रहा है। हम एक साथ आजाद हुए लेकिन विश्व में हमारी पहचान सुपरपावर के रूप में बनी जबकि पाकिस्तान की पहचान एक आतंकी व दहशतगर्द मुल्क के रूप में बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed