फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese media says modi government is liar, in its editorial

डोकलाम विवाद पर चीनी मीडिया ने मोदी सरकार को बताया झूठा, कहा-युद्ध के नतीजे सभी जानते हैं

Sat, 05 Aug 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 05 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
chinese media says modi government is liar, in its editorial

डोकलाम विवाद पर भारत को चेतावनी देने वाले चीन ने अब मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शनिवार को लिखा कि मोदी सरकार भारत को जंग की तरफ धकेल रही है। चीनी अखबार ने यहां तक कह डाला कि युद्ध होने पर परिणाम क्या होगा यह सब जानते हैं। 

विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अगर भारतीय सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटती है तो युद्ध तय है और अगर युद्ध होता है तो उसका नतीजा सभी जानते हैं। इसके साथ ही चीनी अखबार ने पीएलए को पिछले 50 सालों में सबसे मजबूत सेना बताया है। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया ने मोदी सरकार पर लोगों से झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत सरकार लोगों से झूठ बोल रही है कि 2017 वाला भारत 1962 वाला भारत नहीं है। पिछले 50 सालों में दोनों देशों की ताकत में बहुत अंतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीनी मीडिया डोकलाम विवाद पर लगातार भारत को धमकी दे रही है। बता दें कि गुरुवार को जहां एक ओर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सदन में डोकलाम सीमा पर भारत का पक्ष रखा। 

चीन दे रहा भारत को गीदड़ भभकी

chinese media says modi government is liar, in its editorial

वहीं शुक्रवार को चीन ने एक बार फिर इस मुद्दे पर गीदड़ भभकी दी है। चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत अपने सैनिक वापस नहीं बुलाता है तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। 

बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में चीन के वरिष्ठ राजनयिक लियु जिनसोंग ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने डोकलाम में अवैध तरीके से सीमा पार की है। वहीं गुरुवार को राज्यसभा में चीन-भारत संबंधों पर सुषमा स्वराज ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर अपनी बात रखी। 

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवाक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि अगर भारत सच में चीन के साथ शांति चाहता है, तो उसे तुरंत डोकलाम सीमा से अपने सैनिक वापस बुला लेने चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार में मौजूद सूत्रों के मुताबिक चीन इस मुद्दे पर ठंडा पड़ रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि चीन के साथ राजनयिक बातचीत का सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, लेकिन चीन के बारे में कोई फैसला लेना अभी जल्दी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed