फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese Media says Cooperative solution is in need to tackle China-India border standoff

डोकलाम विवाद: ओछी हरकत के बाद सुधरा चीन, भारत से की शांति की अपील

Mon, 21 Aug 2017 02:44 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Mon, 21 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
Chinese Media says Cooperative solution is in need to tackle China-India border standoff
चीनी मीडिया

चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने डोकलाम विवाद पर एक नया वीडियो जारी करके भारत से शांति बनाए रखने की बात कही है। चीन की सरकारी मीडिया ने इससे पहले भी एक प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया था जिसमें एक चीनी महिला सिक्किम में सीमा विवाद पर भारत का मज़ाक उड़ाते हुए दिख रही है।

विज्ञापन


इस वीडियो के भारतीय सोशल मीडिया पर पहुंचने के बाद लोगों के बीच हैरानी और ग़ुस्सा दोनों ही भावनाएं देखी गईं थी। लेकिन अब इस नए वीडियो में चीनी मीडिया ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंध और सांस्कृतिक संबंधों की बात करते हुए शांति की बात की है।
विज्ञापन


क्या कहता है नया चीनी वीडियो?
इस वीडियो में चीनी मीडिया बताता है, "बीते दो महीनों से भी ज्यादा समय से डोंग लांग को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। 18 जून को भारतीय सेना दो बुलडोजर और हथियारों समेत सिक्किम सेक्टर को क्रॉस करके चीनी क्षेत्र में दाखिल हो गई। इसके बाद चीन की रोड बनाने के काम को बाधित कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच गतिरोध पैदा हुआ। ये मामला भारत की ओर से रणनीतिक विश्वास में कमी को दिखाता है। इससे भारत के ही हितों को नुकसान हो सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-चीन संस्कृति इतिहास की बात

Chinese Media says Cooperative solution is in need to tackle China-India border standoff
भारत चीन बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

इस वीडियो में ये भी कहा गया है, "चीन और भारत दुनिया की दो सबसे पुरानी सभ्यताएं हैं। और, शानदार संस्कृतियां हैं। ये दोनों देश प्रतिद्वंदी बनने के लिए नहीं बने हैं। हमारा ऐतिहासिक संबंध रहा है। इसलिए भारत को तुरंत अपनी सेनाओं को चीनी सीमा से वापस बुला लेना चाहिए और भविष्य में होने वाले किसी गलत फैसले को लेकर सावधान रहना चाहिए।''

वीडियो में आगे कहा गया है, ''मिल-जुलकर रहने से दोनों देशों के 2।7 बिलियन लोगों को ही लाभ है। और, किसी भी तरह की शत्रुतापूर्ण प्रतिद्वंदिता ख़तरनाक हो सकती है। और, दोनों देशों को एक दूसरे के प्रति विश्वास पैदा करना होगा। आखिरकार, एशिया में चीनी ड्रेगन और भारतीय हाथी के साथ-साथ रहने के लिए जरूरत से ज़्यादा जगह है।"

यहां देखें पूरा वीडियो:-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed