फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese media issues another anti-India video

नस्ली वीडियो के बाद चीन का एक और वीडियो, शालीन भाषा में दी भारत को धमकी

Mon, 21 Aug 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 21 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Chinese media issues another anti-India video
हाल ही में एक चीनी लड़की द्वारा नकली दाढ़ी-मूंछ लगाकर भारत के सात पाप गिनाते हुए जारी एक मजाकिया वीडियो में भारत पर नस्ली हमला करने के बाद एक नये वीडियो भी वायरल हुआ है।  
विज्ञापन


इस वीडियो में संयम बरतते हुए एंकर ने कहा कि पूरा एशिया भारतीय हाथी और चीनी ड्रेगन का है, हम दुश्मन नहीं हैं क्योंकि दोनों देशों का धनवान सांस्कृतिक इतिहास है। हालांकि इसमें भी वह शालीन भाषा में भारत को धमकी देने से बाज नहीं आया है।
विज्ञापन


पढ़ेंःडोकलाम तनाव के बीच चीन सेना ने भारी मात्रा में जंगी हथियारों के साथ किया युद्घ अभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल हाल ही में नस्ली वीडियो पर दुनिया भर में बदनामी झेलने के बाद इस वीडियो में चीनी एंकर को शालीन भाषा में दोकलम गतिरोध पर चीन के पक्ष को सही ठहराते हुए भारत को गलत बताते हुए दिखाया गया है।

चीनी सरकार के मुखपत्र शिन्हुआ न्यूज द्वारा जारी इस वीडियो में एंकर, भारतीय संस्कृति और चीनी इतिहास का हवाला देते हुए बेहद शालीनता के साथ भारत को दोकलम से सेना वापसी की धमकी दे रहा है।


उसने कहा कि इस हरकत से भारत की रणनीतिक भरोसे की कमी का पता चलता है, जो भारत की रणनीतिक अदूरदर्शिता बन सकता है। उसने कहा है कि दोनों देश जन्म से एक-दूसरे के शत्रु नहीं हैं इसलिए भारत को चीनी इलाके से तुरंत और बिना शर्त अपने सैनिक वापस बुलाना चाहिए।

देखें वीडियोः 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed