फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese Media Absurd statement, India is hiding its internal problems through Doklam standoff

चीनी मीडिया का बेतुका बयान, डोकलाम के जरिए अपने आंतरिक संघर्षों को छिपा रहा है भारत

Mon, 28 Aug 2017 11:42 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Mon, 28 Aug 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
Chinese Media Absurd statement, India is hiding its internal problems through Doklam standoff

डोकलाम विवाद पर बौखलाए चीन ने डेरा हिंसा को लेकर भारत पर बेतुका बयान दिया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले को लेकर चीनी मीडिया ने कहा कि डोकलाम में सीमा विवाद के मुद्दे को उठाकर भारत अपनी घरेलू संघर्षों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। भारत पर तंज कसते हुए चीन ने कहा कि भारत पहले अपनी आंतरिक समस्याओं को सुलझाए। चीनी मीडिया ने कहा, ''बीजिंग और नई दिल्ली के बीच डोकलाम गतिरोध बंद हो चुका है, लेकिन भारत डोकलाम सीमा विवाद को मुद्दा बनाकर अपनी आंतरिक समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाना चाहता है।''

विज्ञापन


डेरा हिंसा के जरिए भारत पर तंज
डेरा हिंसा की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए चीनी मीडिया ने कहा, ''डोकलाम सीमा पर जारी गतिरोध के बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले ने ना केवल 38 लोगों की जान ले ली बल्कि भारत के संकटों को भी उजागर कर दिया।''
विज्ञापन


पढ़ें:- डोकलाम विवाद: अमेरिका की दो टूक, बातचीत से मामला हल करे भारत-चीन
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने सोमवार को एक लेख के जरिए कहा कि डेरा हिंसा भारत का आंतरिक मामला है और चीन को उम्मीद है कि भारत सरकार इस मसले को जल्द सुलझा लेगा। इसके साथ ही अखबार ने डोकलाम से भारत को सेना हटाने के लिए भी कहा।


भारत के राजनीतिक हालात उजागर
भारत पर तंज कसते हुए चीनी मीडिया ने यह भी कहा कि इस घटना ने भारत के राजनीतिक हालात को उजागर कर दिया है। लेख में साफ तौर पर कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा की लोकप्रियता और पंचकूला हिंसा ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं को सबके सामने लाकर रख दिया है।

ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में लिखा है कि हम चिंतित हैं कि भारत अपने आंतरिक संघर्षों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed