{"_id":"59cd8d434f1c1bda538b4da4","slug":"chinese-government-orders-all-north-korean-firms-to-close-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":" चीन में जनवरी तक बंद होंगी उत्तर कोरिया की कंपनियां, UN के प्रतिबंधों को लागू करते हुए लिया फैसला","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में जनवरी तक बंद होंगी उत्तर कोरिया की कंपनियां, UN के प्रतिबंधों को लागू करते हुए लिया फैसला
एजेंसी, बीजिंग
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के मुख्य सहयोगी और बेहतर दोस्त माने जाने वाले चीन ने उसे करारा झटका दिया है। चीन ने देश से उत्तर कोरिया की कंपनियों को जनवरी तक अपना बोरिया बिस्तर समेटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्योंगयांग द्वारा छठे परमाणु परीक्षण के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को लागू करते हुए यह फैसला किया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीनी कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम में चल रही कंपनियों सहित उत्तर कोरिया की कंपनियों के पास संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पास होने से 120 दिनों का समय है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ट्रंप की धमकी, उत्तर कोरिया पर सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार अमेरिका
विज्ञापन
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 11 सितंबर को प्रस्ताव पास किया था। चीन द्वारा प्रतिबंधों को लागू करने की पुष्टि करने के बाद यह घोषणा की गई है। इसमें उत्तर कोरिया को रिफाइन पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात को सीमित करना और 1 अक्टूबर से पड़ोसी देश से कपड़ा आयात बंद करना शामिल है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका ने उत्तर कोरिया के 8 बैंकों और 26 अधिकारियों पर लगाया बैन
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया अपना 90 फीसदी व्यापार चीन के साथ करता है। ऐसे में चीन का यह कदम उत्तर कोरिया के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। पिछले कुछ समय से अमेरिका चीन पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी आर्थिक मजबूती का इस्तेमाल कर उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षा पर लगाम लगाए।