{"_id":"59cc8c45227d51714a8b45cd","slug":"trump-said-us-ready-for-military-action-on-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की धमकी, उत्तर कोरिया पर सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार अमेरिका ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की धमकी, उत्तर कोरिया पर सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार अमेरिका
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश उत्तर कोरिया पर ‘सैन्य विकल्प’ के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रंप ने सभी ‘जिम्मेदार राष्ट्रों’ से एकजुट होकर उत्तर कोरिया को अलग-थलग करने को कहा है जिससे उसका पूरी तरह से परमाणु मुक्त होना सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका ने उत्तर कोरिया के 8 बैंकों और 26 अधिकारियों पर लगाया बैन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति की यह कड़ी प्रतिक्रिया उत्तर कोरिया के उस बयान के बाद आई है जिसमें उसने कहा था कि वह अमेरिकी बमवर्षकों को ध्वस्त कर अपनी सुरक्षा करने के लिए तैयार है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो जो कुछ समय पहले न्यूयॉर्क में थे, ने ट्रंप पर उनके देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ट्रंप ने मंगलवार को स्पेन के पीएम मरीनो राजॉय के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, हम दूसरे (सैन्य) विकल्प के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह उत्तर कोरिया के लिए विनाशकारी होगा। यदि हमने यह कदम उठा लिया तो हम यह करेंगे।
पढ़ें: उत्तर कोरिया और अमेरिका को चीन की नसीहत- लड़ना बंद करो
एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया का नेता (किम जोंग उन) बहुत गलत तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए खतरा है।