फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese expert says india should prepare for more chinese road project in border area

'डोकलाम ही नहीं तिब्बत और दूसरे बॉर्डर एरिया में भी रोड बनाएगा चीन'

Sun, 03 Sep 2017 09:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 03 Sep 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
chinese expert says india should prepare for more chinese road project in border area
डोकलाम विवाद

करीब ढाई महीने तक तनातनी के बाद भारत और चीन दोनों ही देशों ने डोकलाम से पांव पीछे खींच लिए हैं। चीनी एक्सपर्ट विक्टर गाव का कहना है कि भारत को चीनी रोड निर्माण कार्यों के लिए तैयारी रहना चाहिए। चीन केवल डोकलाम में ही नहीं बल्कि तिब्बत और शिंजियांग जैसे बॉर्डर एरिया में भी रोड बनाने को तैयार बैठा है। 

विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक विक्टर ने कहा कि डोकलाम में रोड निर्माण चीन के अधिकार क्षेत्र में था, जिसे बीजिंग ने 72 दिनों के स्टैंड ऑफ के बाद 28 अगस्त को रद्द कर दिया। विक्टर ने कहा कि भारत को यह बात मान लेनी चाहिए कि रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स पर चीन पिछले कई दशक से बेहतरीन काम कर रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें: डोकलाम विवादः भारत ने कर दिया वो काम जो UN नहीं कर पाया
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डोकलाम में अगर चीन अपनी सीमा में रोड निर्माण कर रहा था, जैसा कि चीनी सरकार ने दावा किया था, तो किसी भी देश को इस निर्माण में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चीन युद्ध नहीं चाहता है। 


दोनों देशों ने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले इस विवाद को सुलझा लिया है। गौरतलब है कि चीन के शियामेन शहर में रविवार से 9वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शुरू हो रहा है। चीन इस सम्मेलन में खुद को 21वीं सदी के वैश्विक परिदृश्य के सबसे मजबूत स्तंभ के रूप में पेश करने की तैयारी में है।

इस शिखर सम्मेलन में पूरी दुनिया की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर होगी। दोनों के बीच सोमवार को बैठक होने की संभावना है। दोनों शीर्ष नेता विश्वास बहाली के उपायों पर चर्चा करेंगे। खासकर दोनों देशों के बीच डोकलाम सीमा विवाद के मद्देनजर यह बहुत जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed