फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese expert says china is planning small scale military operation to expel indian troop

चीन की गीदड़भभकी, बोला- कर रहा है डोकलाम ऑपरेशन की तैयारी

Sat, 05 Aug 2017 06:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 05 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
chinese expert says china is planning small scale military operation to expel indian troop

चीन और भारत के बीच चल रहे डोकलाम विवाद  सीमा विवाद के बीच चीनी सेना की छोड़ी जंग की तैयारी की बात सामने आई है। चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा है कि चीन छोटे स्तर के युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि डोकलाम सीमा से भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए चीन छोटे स्केल पर मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। इस मिलिट्री ऑपरेशन के जरिए चीन भारतीय सैनिकों को दो हफ्ते में डोकलाम से पीछे ढकेल देगा।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शनिवार को अपनी संपदकीय में लिखा कि मोदी सरकार भारत को जंग की तरफ धकेल रही है। चीनी अखबार ने यहां तक कह डाला कि युद्ध होने पर परिणाम क्या होगा यह सब जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अगर भारतीय सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटती है तो युद्ध तय है और अगर युद्ध होता है तो उसका नतीजा सभी जानते हैं। इसके साथ ही चीनी अखबार ने पीएलए को पिछले 50 सालों में सबसे मजबूत सेना बताया है। 

चीनी मीडिया ने मोदी सरकार पर लोगों से झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत सरकार लोगों से झूठ बोल रही है कि 2017 वाला भारत 1962 वाला भारत नहीं है। पिछले 50 सालों में दोनों देशों की ताकत में बहुत अंतर है। 

चीन दे रहा भारत को गीदड़ भभकी

chinese expert says china is planning small scale military operation to expel indian troop
भारत-चीन
वहीं शुक्रवार को चीन ने एक बार फिर इस मुद्दे पर गीदड़ भभकी दी है। चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत अपने सैनिक वापस नहीं बुलाता है तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। 

बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में चीन के वरिष्ठ राजनयिक लियु जिनसोंग ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने डोकलाम में अवैध तरीके से सीमा पार की है। वहीं गुरुवार को राज्यसभा में चीन-भारत संबंधों पर सुषमा स्वराज ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर अपनी बात रखी। 

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवाक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि अगर भारत सच में चीन के साथ शांति चाहता है, तो उसे तुरंत डोकलाम सीमा से अपने सैनिक वापस बुला लेने चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार में मौजूद सूत्रों के मुताबिक चीन इस मुद्दे पर ठंडा पड़ रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि चीन के साथ राजनयिक बातचीत का सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, लेकिन चीन के बारे में कोई फैसला लेना अभी जल्दी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed