फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese diplomat claimed behalf of bhutan, that the Doklam area is in chinese territory

चीन का दावा- भूटान नहीं मानता डोकलाम को अपना

Wed, 09 Aug 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
chinese diplomat claimed behalf of bhutan, that the Doklam area is in chinese territory
- फोटो : pti

भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद ने एक बेहद ही चौकाने वाला मोड़ ले लिया है। चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम उसका नहीं बल्कि चीन का क्षेत्र है। चीनी अधिकारी ने बताया कि भारत और चीन के बीच जिस डोकलाम क्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा, उसे भूटान ने अपना नहीं माना है। 

विज्ञापन


चीन के वरिष्ठ राजनयिक वांग वेनली ने भारत से गए भारतीय मीडिया डेलिगेशन को बताया कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम उसका हिस्सा नहीं है। इस बात को लेकर राजनयिक स्तर पर बात हो चुकी है। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अपने इस दावे का कोई सबूत नहीं दिया। बता दें कि इससे पहले भूटान ने चीनी सरकार का विरोध किया था। भूटान ने आरोप लगाया था कि चीनी सैनिक जबरदस्ती भूटान की सीमा में निर्माण कार्य कर रहे है। भूटान ने यह आरोप 16 जून को लगाया था। जिसके बाद भारत, भूटान की मदद से लिए सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को डोकलाम क्षेत्र में निर्माण करने से रोक दिया था। जिसके बाद दोनों ही देशों में पिछले 50 दिनों से तनातनी चल रही है। जहां एक ओर भारत इस मुद्दे को राजनयिक तरीके से हल करने की बात कर रहा है,वहीं चीन लगातार भारत को धमकियां दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed